मुस्कान की पहचान
बड़ा अच्छा लगता है जब हो मुख्यमंत्री पर मुस्कान,
चेहरे का नूर कुछ अलग सा बना देती है मुस्कान।
सही कहा किसी ने मुस्कुराहट हर दर्द छुपा दिया है,
वही मुस्कुराहट किसी की खुशी बन जाती है।
जीवन में ये नई आशाओं का संचार करता है,
किसी के दुख में तो किसी के कष्टों का नाश करता है।
जब हो अपनों के चेहरों पर मुस्कान तो खुशी होती है,
मानो सुधार से मुक्ति का एहसास ये धड़कता है।
मासूम चेहरों की मासूमियत में मुस्कान है,
दिल की खुशी की पहचान मुस्कान है।
रूठ होना कोई अपना नहीं जब कोई बात नहीं हो,
तब उसे मनाने की जीत में होती है मुस्कान।
मंजिल को पाने पर आँखों से छलकती है मुस्कान,
बेरंग दुनिया और जीत की नई परिभाषा में मुस्कान है।
न जाने कितने रूपों में बिखरी होती है मुस्कान,
पर अंत में होता है पूरी तरह से दिल की खुशी का परिणाम है।
बखान करने के अंत में खेम * स्वर्ण * का है ये पैग़ाम,
मुस्कुराते रहो हर एक पल, चाहे सुबह हो या शाम ।।
© ®
वाह क्या बात है भाई!
ReplyDeleteहंसी की बहुत ही शानदार व्याख्या।
Thank u
Delete